अयोध्या। मांझा जमथरा और बंधा क्षेत्र में हो रहे चौड़ीकरण से प्रभावित सैकड़ों परिवारों की समस्याओं को लेकर निषाद समाज लोगों ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि जमथरा से चक्रतीर्थ तक के बंधा चौड़ीकरण में निषाद और यादव समाज के करीब 300 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। गरीब होने के कारण ये परिवार नई जमीन नहीं खरीद सकते।