हाजीपुर: महात्मा गांधी सेतु मार्ग पर ओवरब्रिज पर लगा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
हाजीपुर- पटना मुख मार्ग हाजीपुर के BSNL गोलंबर से महात्मा गांधी सेतु को जोड़ने वाली न्यू ओवर ब्रिज पर जाम लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तस्वीर गुरुवार के सुबह लगभग 5:00 की है। लंबी कतार में वाहन खड़ी थी ओवर ब्रिज पर, वही एक वाहन चालक ने बताया लगभग 1 घंटे से एक ही स्थान पर गाड़ी रुकी है हालांकि जाम लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।