कन्नौज: नगर पालिका कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कार्यालय पर हिंदू-मुस्लिम देखकर काम करने का आरोप
कन्नौज शहर के नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को भाजपा नगर अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए इस दौरान उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने बताया है कि पालिका में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर हिंदुओं से अतिरिक्त कागजात मांगे जाते है जबकि मुस्लिमों के प्रमाण पत्र आसानी से जारी कर दिए जाते हैं