त्रिवेणीगंज बाजार में एनएच-327E पर फैले अवैध अतिक्रमण पर नगर परिषद का बड़ा अभियान।जैसे ही ईओ राज साहिल पुलिस बल व जेसीबी के साथ सड़क पर उतरे, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। तख्ते,शेड,ठेले,बैनर हटे… ई-रिक्शा व ऑटो चालक मौके से फरार ! सालों से जाम से जूझ रहे राहगीरों को अब मिल सकती है राहत।दुकानदारों को अंतिम चेतावनी—नहीं मानने वालों से ₹500 जुर्माना वसूला