बरेली: मजदूर दिवस पर बरेली में बड़ा ऐलान, श्रमिकों को लाखों की सहायता और बच्चों को मिला सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर बरेली के विकास भवन सभागार में श्रम विभाग की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने श्रमिकों को समाज का असली निर्माण शिल्पी बताते हुए मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने श्रमिकों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं—जैसे मातृत्व सहायता, कन्या