कस्बा बीबीनगर के हापुड़ मार्ग स्थित तिराहे पर झगड़ा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Mar 28, 2026
कस्बा बीबीनगर के हापुड़ मार्ग स्थित तिराहे पर झगड़ा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को थाना प्रभारी ने बताया कि कस्बा के हापुड़ मार्ग स्थित तिराहे पर दो युवक झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है।