शाहजहांपुर: कोतवाली क्षेत्र में घर ले जाकर बालक से की गई आपत्तिजनक हरकत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले निवासी व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के बालक को घर बुलाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें की। बच्चे को घर के अंदर जाता देखकर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। कुछ लोग घर में पहुंचे तो आरोपित बालक के साथ गलत हरकतें कर रहा था। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस जांच कर रही है