शाहजहांपुर के गांधी भवन सभागार में मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। काकोरी कांड के अमर बलिदानियों की याद में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां ने किया। उन्होंने काकोरी कांड के अमर नायकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।