ग्वालियर गिर्द: बेकाबू इनोवा ने बिजली का खंभा गिराया, स्कूटर सवार जख्मी
गांधी रोड पर शुक्रवार सुबह 10 बजे एक बेकाबू इनोवा कार ने पहले बिजली के खंभे में टक्कर मारी फिर उसने स्कूटर सवार को टक्कर मारते हुए अपना वाहन भगा ले गया। इस हादसे में बिजली का पोल नीचे गिर गया वही पोल के नीचे आने से स्कूटर सवार भी मामूली रूप से जख्मी हो गया। कार का अगला हिस्सा टूटकर वहीं गिर गया जिसमें उसकी नंबर प्लेट भी शामिल है, यह गाड़ी टैक्सी में चलती है।