रायबरेली: हरचंदपुर में अनियंत्रित रोडवेज बस ने ट्रक और ओमनी कार में मारी टक्कर, तीन यात्री मामूली रूप से घायल
Raebareli, Raebareli | Jul 3, 2026
3 जुलाई शुक्रवार की सुबह 6 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अनियंत्रित रोडवेज बस ने पहले ट्रक को टक्कर मारते हुए ओमनी कार मे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, ओमनी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस मे सवार तीन यात्रियों को मामूली रूप से चोटे आई है। जिनका निजी अस्पताल मे इलाज कराया गया। ओमनी मे बच्चे सवार थे,परंतु चंद मिनट पहले ही बाहर निकाल गए थे।