घोड़ाडोंगरी: ब्रिज के नीचे मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी; पाथाखेड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर मौत के कारणों की पड़ताल की
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तवा नदी के ब्रिज के नीचे एक युवक का शव पानी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पाथाखेड़ा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।