विद्युत ऊर्जा चोरी यानी कि बिजली चोरी को लेकर बारुण थाना क्षेत्र के पीठनुआ और रामपुर में अभियान चलाया गया है। अपर थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता ने बताया कि कनीय विद्युत अभियंता मनोज कुमार के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।