मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग से प्राप्त निर्देशों के पालन में भिंड कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर नीलम कुशवाहा के नेतृत्व में मेहगांव के बरहद आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में मंगलवार को लगभग 2:00 बजे निशुल्क स्वास्थ्य एवं विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों को दैनिक जीवन में लाभकारी योग आसन कराए गए।