मैहर: आधे घंटे की बारिश में खुली अमरपाटन के विकास की पोल, वार्ड 12 और 14 में जलभराव होने से लोग हुए परेशान।
अमरपाटन नगर में हुई महज आधे घंटे की बारिश ने विकास कार्यों की हकीकत सामने ला दी। नगर के वार्ड क्रमांक 12 और 14 में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।तस्वीरें साहू मोहल्ला क्षेत्र की हैं, जहां हर वर्ष बारिश के दौरान जल भराव होने से यहां के निवासी होते हैं परेशान।