कुक्षी: बाग रोड़ कुक्षी में टोल टैक्स के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कुंडारा निवासी शिक्षक घायल, बड़वानी रेफर
Kukshi, Dhar | Sep 22, 2025 कुक्षी नगर के बाग रोड़ टोल टैक्स के पास रविवार देर रात्रि को अज्ञात वाहन की टक्कर से वाहन दुर्घटना में शासकीय शिक्षक जयराम पिता माधु सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी कुंडारा वाहन दुर्घटना में घायल हो गया शिक्षक के सिर पर गंभीर चोटें होने से सिविल अस्पताल कुक्षी में प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी रेफर किया गया है मामले में कुक्षी पुलिस जांच में जुटी है।