भोरंज: रोटरी क्लब हमीरपुर ने भोरंज के आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी
रोटरी क्लब हमीरपुर ने भोरंज क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए परिवारों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। क्लब के पदाधिकारियों ने मंगलवार को भोरंज के मिनी सचिवालय के प्रांगण में इन परिवारों को राशन की किट्स और अन्य सामान वितरित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा, अन्य पदाधिकारी, अजायब सिंह बन्याल, सतीश कुमार उपस्थित रहे