बेगूसराय: कारगिल भवन में मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना अंतर्गत 62 लाभुकों को DM ने दिया चयन पत्र
मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना अंतर्गत 62 लाभुकों के बीच डीएम तुषार सिंगला ने कारगिल भवन में चयन पत्र वितरित किया. इस योजना के तहत लाभुकों को बस क्रय करने पर पांच लाख रुपये का अनुदान की राशि भुगतान बिहार सरकार द्वारा किया जायेगा. इस मौके पर उपविकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, जिला परिवहन पदाधिकारी समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.