बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में विकास कार्यो को लेकर DM ने की बैठक, दिए कई निर्देश
नगर निगम एवं नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य स्थल पर एक क्लॉक टावर का निर्माण किया जायेगा. जिले में अवस्थित प्रमुख बस स्टैंडों का सौंदर्यीकरण एवं सेल्फी पॉइंट का निर्माण, यातायात प्रबंधन के लिये शहर में चलने वाले ई-रिक्शा के चालकों की सूची तैयार करें.यह बातें कार्यालय कक्ष में नगर के सौंदर्यीकरण एवं विकास को लेकर बैठक को संबोधित करते हुए डीएम तुषार सिंगला ने कही.