बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैम्पस में जॉब कैम्प आयोजित, 51 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां कुल 55 रिक्तियों के विरुद्ध 51 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि आज के जॉब कैम्प में ललन कुमार ने जॉब कैम्प में आये अभ्यर्थियों को कार्य संबंधित जानकारी दी.