सुपौल: सर्पदंश के बाद युवती की बची जान, समय पर इलाज से मिली राहत; चिकित्सक ने झाड़-फूंक से बचने की दी सलाह
Supaul, Supaul | Jun 18, 2026 मल्हनी पंचायत की एक युवती को गुरुवार को जहरीले सर्प ने डंस लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि परिजनों की तत्परता और समय पर अस्पताल पहुंचाने के कारण युवती की जान बच गई और उसकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। जानकारी के अनुसार युवती घर के आसपास काम कर रही थी, तभी अचानक उसे सांप ने काट लिया।