पुष्पराजगढ़: शिवनी संगम में नर्मदा नदी से रेत उत्खनन करते दिखे ट्रैक्टर, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी संगम में नर्मदा नदी से रेत उत्खनन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार 4:00 बजे तेजी से वायरस होतारहा। इस वीडियो के सामने आने के बाद नर्मदा नदी में रेत के अवैध उत्खनन का मामला सामने आने पर लोगों ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस और प्रशासन से कठोर कार्यवाही की मांग भी की है।