अडकी: बंता में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन, तमाड़ विधायक हुए शामिल
बंता में आज रविवार को सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री चमरा लिंडा, विधायक विकास सिंह मुंडा और विधायक अमित महतो शामिल हुए । इस दौरान पारंपरिक रीति रिवाज के साथ अतिथियों का स्वागत ग्रामीणों के द्वारा किया गया । मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे यह जानकारी आज रविवार को शाम 6:00 बजे दी गई ।