आगरा: नाबालिग के पेट जिन्न का बच्चा बताने और रेप करने का प्रयास करने वाले ढोंगी बाबा व महिला गिरफ्तार
थाना जगदीशपुरा पुलिस ने अंधविश्वास की आड़ में ठगी व नाबालिग से अश्लीलता के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ढोंगी बाबा व इसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तथाकथित बाबा ने झूठी बातों से परिवार को डराकर पूजा के नाम पर बुलाया, नाबालिग से अश्लील हरकत कर वीडियो बनाया और ‘भेंट’ के नाम पर करीब 03 लाख रुपये ठग लिए।