कुटुंबा: कुटुंबा में इलाज के दौरान एक शख्स की मौत, निजी क्लीनिक पर गलत इलाज का आरोप, झोलाछाप चिकित्सक फरार
औरंगाबाद जिले में निजी क्लीनिकों के कथित गलत इलाज से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कुटुंबा थाना क्षेत्र के कुटुंबा पूरब बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक का है, जहां इलाज के बाद एक 48 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप चिकित्सक द्वारा गलत दवा दिए जाने से मौत का आरोप लगाया है। घटना के बाद निजी क्लीनिक संचालक क्लीनिक बंद कर