सिंघवारा: 15 वर्षीय किशोर लापता, पुलिस ने जारी की तलाश सूचना
सिंहवाड़ा के बटेश्वर स्थान मंदिर के पास से सुबह हुआ गायब,
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गौरव कुमार नामक किशोर 09 जून 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे बटेश्वर स्थान मंदिर के पास से अचानक लापता हो गया। लापता किशोर के पिता स्वर्गीय राकेश कुमार साह बताए गए हैं, जबकि वह कटरासा गांव का निवासी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है