अररिया जिले के भरगामा प्रखंड के बैजूपट्टी में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में बुधवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है। वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला बैजूपट्टी निवासी बुधनी देवी बताइए जा रही है।