चंदौसी: दावत से लौटते समय 26 वर्षीय सोमपाल की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने से हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अकरौली निवासी 26 वर्षीय सोमपाल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह पत्नी की ननिहाल में आयोजित बकरे की दावत से लौट रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।