खरगोन। जुलवानिया रोड स्थित सुतमिल के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब मलतार से खरगोन आ रही यात्री बस का अचानक टायर फट गया। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर लहराते हुए सड़क से उतर गई और पेड़ों से जा टकराई। हादसे में सेतुलबाई निवासी पिपरी, किरण निवासी खजूरी और नानीबाई घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।