धनवार: धनवार भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा की सहमति से भाजपा धनवार मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार ने मंडल कार्यकारिणी की नई टीम की घोषणा कर दी है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में मंडल के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानकारी दी गई।