जलेसर: डीएनपी पब्लिक स्कूल इमलिया के पास दो डंपरों की भिड़त में दो ड्राइवरों की मौत, दो कंडक्टर गंभीर रूप से घायल
Jalesar, Etah | Apr 3, 2026 एटा और फिरोजाबाद जिले की सीमा पर इसौली चौराहा स्थित डीएनपी पब्लिक स्कूल इमलिया के पास शुक्रवार दोपहर दो डंपरों की भिड़त हो गई। दोनों डंपरों के ड्राइवरो की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि दोनों कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।तुरंत बाद दोनों डंपरों में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने में जुट गई।घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई।