DDC के निर्देश पर NREP के कार्यपालक अभियंता दिवाकर व सारठ BDO चंदन कु. सिंह ने शनिवार शाम 4 बजे तक DMFT फंड के योजनाओं की जांच की। BDO ने कार्यालय कक्ष में जांच को लेकर जानकारी देते, कहा कि फाइनल भुगतान के पूर्व जिला से मिले पत्र के आलोक में कई योजनाओं की जांच की गई है। वहीं जांच में कमी पाने पर संबंधित एजेंसी द्वारा सुधार के बाद ही रिपोर्ट करने की बात कही।