मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार से विधायक निर्वाचित होने वाले प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव को आलमनगर मुख्यालय के राजभवन बैंक्विट हॉल में रविवार को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। उक्त आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। राजद नेता डॉ विक्रम सिंह स्वयं से कार्यक्रम की देखरेख कर रहे हैं। कार्यक्रम में लोगों को आने के लिए आमंत्रित किया गया है।