शाहबाद: खेड़ा बीबीजयी का रहने वाला कबाड़ चोर कबाड़ के साथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कस्बे के मोहल्ला खेड़ा अजमत में एक कबाड़ चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को चोरी के कबाड़ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 28 मार्च को मोहल्ला खेड़ा बीबीजई निवासी आशाराम पुत्र जगदीश प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी खेड़ा अजमत में कबाड की दुकान है।सूरज कंजड़ पुत्र सर्वेश को चोरी के कबाड़ सहित पकड़ा गया।