धौलपुर: घंटाघर के पास स्थित कर्बला में ताजिये हुए सुपुर्द ए खाक, लोगों ने दिखाए करतब
बुधवार को दसवीं का जुलूस निकाला गया। जिस दिन उसके बाद ताजियों को कर्बला में सुपुर्द ए खाक किया गया। शहर के अलग-अलग जगह से निकले ताजियों के जुलूस के दौरान युवाओं में हैरत अंगेज कारनामें भी दिखाएं। मोहर्रम की दसवीं तारीख को लेकर पुलिस की ओर से किए गए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के बीच ताजिए निकाले गए। ढोल नगाड़े के साथ गौरव पथ रोड पर मातमी धुन भी बजाई गई।