शामगढ़: मेलखेड़ा रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के यहां पिकअप वाहन में लोहे के पाइप भरे हुए फिसले एक व्यक्ति को लगी चोट मामला दर्ज
शामगढ़ मेलखेड़ा रोड पर एक पिकअप वाहन लोहे के पाइप भरकर जा रहा था की ब्रेक लगाने पर पिकअप वाहन में भरे हुए लोहे के पाइप अचानक फिसल कर बाहर गिर गए, जिस कारण से एक व्यक्ति को चोट लग गई। फरियादी द्वारा इस घटना को लेकर शामगढ़ थाने में पहुंचकर, आरोपी पिकअप चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया। वही इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा आरोपी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई।