परसिया: रावनवाड़ा के सिद्धबाबा बंद कोयला खदान में माफियाओं का कब्जा,अवैध रूप से निकाल रहे कोयला
रावनवाडा मंे सिद्धबाबा बंद कोयला खदान में अवैध खुदाई फिर शुरू हो गई है। इस कोयला खदान में कोयला माफिया का कब्जा हो गया है। खदान में अवैध रूप से कोयले की ख्ुादाई की जा रही है। खतरनाक तरीके से खुदाई से यहां काम कर रहे मजदूरांे के जीवन पर संकट है। गुरुवार को सुबह सात बजे भी कोयला खदान से मजदूरों को निकलते देखा गया।