रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में 15 वर्षीय दीक्षार्थी की वर्षिदान यात्रा निकाली, लोकसभा अध्यक्ष ने की शिरकत
रामगंजमंडी में 15 वर्षीय दीक्षार्थी संयम मेहता की वर्षिदान यात्रा आचार्य आनंद सागर महाराज के सान्निध्य में भव्य रूप से निकाली गई। संयम मेहता 6 मई को दीक्षा ग्रहण करेंगे। इस यात्रा में जैन समाज के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। ओर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।