धनोरा: अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Dhanora, Seoni | Oct 29, 2025 सिवनी जिले के सारसडोल के आगे मरहेटी चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार खमरिया गोसाई निवासी पप्पू सैन को तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू सैन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल युवक को तत्काल एम्बुलेंस द्वारा लखनादौन अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।