खालवा: पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिश देकर पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार, ताश पत्ते व ₹45 हजार किए जब्त
खंडवा | छैगांव माखन पुलिस ने एक जुए के अड्डे पर दबिश देकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया। फड़ से ताश पत्ते व 45 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि छैगांव माखन में मंगल चौहान के घर में जुआ चल रहा है। इस पर पुलिस टीम ने चौहान के घर पर दबिश दी थी ।