केराकत: थाना चन्दवक पुलिस द्वारा नौकरी का झांसा देकर जालसाजी करने वाले 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
जालसाजी व नौकरी का झांसा देकर रुपये ऐंठने के दो आरोपितों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खुज्झी मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से नकदी, फर्जी नियुक्ति पत्र, विभिन्न बैंकों का चेक, स्टाम्प पेपर, हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, बीए, एमए, डीएलएड के अंकपत्र, एनसीसी सर्टिफिकेट, 120 आवेदन पत्र बरामद हुए हैं। दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया।