अनूपपुर: अविश्वास प्रस्ताव सम्मेलन में शामिल होने जनपद मुख्यालय पहुंचेंगे सदस्य, स्थगन आदेश पर उठाए सवाल
जनपद पंचायत बदरा में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आयोजित सम्मेलन के स्थगन संबंधी वायरल पत्र के बीच जनपद सदस्यों ने बुधवार को जनपद मुख्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निर्णय लिया है। जनपद उपाध्यक्ष तेजभान सिंह के साथ कई जनपद सदस्य वर्तमान में मंदाकिनी होटल में एकत्रित हैं और दोपहर 12 बजे जनपद मुख्यालय बदरा के लिए रवाना हो गए।