सलोन: समसपुर खालसा ग्राम पंचायत भाजपा बूथ अध्यक्ष पर एक युवक ने किया जानलेवा हमला, पीड़ित गंभीर रूप घायल
24:5:2026 को 11:00 सुबह के करीब सलोन कोतवाली क्षेत्र के समसपुर खालसा ग्राम पंचायत के भाजपा बूथ अध्यक्ष सुनील प्रजापति पर विद्युत लाइन जुड़वाने के दौरान एक युवक ने किया जानलेवा हमला। बूथ अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल। स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सलोन सीएचसी ले जाया गया। सलोन सीएचसी में घायल बूथ अध्यक्ष का चल रहा उपचार। पुलिस घटना की जांच में जुटी।