मंदसौर। जिले में रासायनिक उर्वरकों के सुचारू और पारदर्शी वितरण के लिए ई-टोकन प्रणाली लागू की गई है। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने बताया कि इस व्यवस्था से किसानों को निर्धारित तिथि और समय पर खाद प्राप्त होगी, जिससे भीड़, कालाबाजारी और अव्यवस्था पर रोक लगेगी। किसान आधार नंबर, समग्र आईडी और भूमि विवरण के आधार पर पंजीयन कर ई-टोकन प्राप्त कर सकेंगे।