सलोन: नसीराबाद कस्बा स्थित बाजार में लगी भीषण आग, दुकानदारों में मचा हड़कंप, फायर विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे
नसीराबाद कस्बा स्थित बाजार में लगी भीषण आग । 12:6:2026 को 5:00 शाम के करीब नसीराबाद कस्बा स्थित बाजार में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग। दुकानदारों ने तत्काल फायर विभाग को दी सूचना। मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने घण्टों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय दुकानदारों ने फायर विभाग के कर्मचारियों के कार्य की सराहना की।