ऊंचाहार: ऊँचाहार स्थित हनुमान मंदिर पर बीजेपी नेता ने चढ़ाये रामलला को अर्पित किये गए आम
ऊँचाहार नगर के चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर शनिवार की दोपहर, बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चन्द्र कौशल ने बजरंग बली को जापान की मियाजाकी प्रजाति का आम अर्पित किया है, बताया जा रहा है कि ये आम दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है और इसके पूर्व इस प्रजाति का आम रामलला को भी अर्पित किया जा चुका है।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष पवन सिंह आदि रहे।