सारण के एक मात्र राजकीय पॉलिटेक्निक मढ़ौरा में विद्यार्थियों व शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक जागरुकता सह सेमिनार का सफल आयोजन किया गया । इस संबंध में जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार ने गुरुवार की दोपहर दो बजे बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य अनिल कुमार सिंह व ब्रह्मकुमारी शैलेश चंद्र ने किया।