भरथना: बकेवर में चलती डीसीएम से CNG गैस का रिसाव, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बकेवर कस्बे के कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार देर शाम 4 बजे सीएनजी गैस से भरी डीसीएम से अचानक गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। चालक विश्वनाथ उर्फ वीपी यादव की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि टोरेंट कंपनी की गैस से भरी डीसीएम सुनवर्षा स्थित सीएनजी पंप से भरथना जा रही थी।