विदिशा नगर: अचानक हुई बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत
रविवार शाम 4 बजे अचानक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहाना हो गया। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने ठंडे मौसम का आनंद लिया। हालांकि कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी, लेकिन अधिकांश लोगों ने बारिश का स्वागत किया।