अररिया: अररिया की बेटी टिया की राधा-कृष्ण पेंटिंग लखनऊ तक पहुंची, कला की हो रही है सराहना
Araria, Araria | Jun 20, 2026 अररिया जिले में सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश की चुनौतियों के बीच जिले की युवा कलाकार और बेटी टिया पासवान ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनकी बनाई गई आकर्षक राधा-कृष्ण की पेंटिंग अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंच चुकी है, जिससे न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।