ग्वालियर गिर्द: खुले चैंबर में गिरने से युवक की मौत, मां से रायता खाने की बात कहकर निकला था
झांसी रोड के गणेश कॉलोनी ओफो की बगिया में खुले पड़े सीवर चैंबर में गिरने से युवक की मौत हो गई।शुक्रवार दोपहर स्थानीय लोगों और पुलिस ने युवक को सीवर से बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया,जहां उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक का नाम सौरभ बाथम बताया गया है पता यह भी चला है कि सौरभ शराब पीने का आदी था। अंदेशा है कि नशे की हालत में वह खुले पड़े चैंबर में गिर गया हो।